


नर्मदापुरम / शहर के एसपीएम क्षेत्र स्थित पुलिया ग्वालटोली के पास निवासी शुभम खंडारे को ग्वालटोली निवासी रोहित बावरिया एवं विजय रैकवार ने लोहे के पाइप एवं डंडों से जानलेवा हमला किया और उसे बेहोश होने तक मारते रहे एवं मरणासन अवस्था में छोड़कर भाग गए। शुभम का इलाज सदर बाजार चर्च के सामने निजी अनंता हॉस्पिटल में चल रहा है और वह आईसीयू में भर्ती है। शुभम के पिता बसंत खंडारे एवं मां नंदाबाई ने बताया कि हमारे बेटे को रोहित एवं विजय ने मारा लेकिन किसी ने बीच बचाव नहीं किया भीड़ तमाशा देखती रही। जब हमें इस बात की खबर मिली तो मैं मौके पर पहुंची और इसके पिता भी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने हमें भी मारा और घटना के एक डेढ़ घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं आई।
निजी अस्पताल में भर्ती शुभम ने बताया कि मेरी जेब में ₹3000 रखे थे वह भी उन्होंने छुड़ा लिए हैं जिसकी मैं जानकारी पुलिस को दूंगा क्योंकि कल मैं बयान देने की स्थिति में नहीं था।
शुभम ने बताया कि मुझे इन लोगों ने फोन कर बुलाया कि पुरानी लड़ाई को लेकर बात करना है और सभी गिले सिकवे दूर करना है। मुझे बुलाकर आधे घंटे मुझसे बात की फिर अचानक पीछे से मुझ पर सिर पर कोई चीज मारी जिससे मैं नीचे गिर गया और मुझे मेरी शर्ट फाड़ कर मुझ पर हमला कर दिया।
शिवम की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच प्रारंभ कर दी है।
शिवम की मां नंदाबाई ने बताया कि उक्त लड़के शराब कारोबार से जुड़े हैं और वह खुलेआम घूम रहे हैं और धमकी दे रहे हैं कि जो हमारे खिलाफ गवाही देगा उसे जान से मार देंगे।

