
नर्मदापुरम / नर्मदा आव्हान सेवा समिति समाजसेवा, कला, साहित्य, संस्कृति को सर्मपित संस्था द्वारा अखिल भारतीय “काव्य महोत्सव” एवं सम्मान समारोह का आयोजन सतना में किया जा रहा है। उक्त जानकारी संस्था के प्रमुख केप्टिन करैया ने देते हुए बताया कि सतना महापौर योगेश ताम्रकार के मुख्यातिथि, देश के प्रसिद्ध और लोकप्रिय हास्य-व्यंग्य कवि मनोहर मनोज कटनी की अध्यक्षता एवं डाँ. सतीश एस. कलेक्टर सतना की विशेष उपस्थिति तथा अन्य वरिष्ठ साहित्यकारों के विशिष्ट आतिथ्य मे अखिल भारतीय काव्य महोत्सव एवं सम्मान समारोह होटल महामया सतना में 12 जुलाई रविवार को प्रातः 9 बजे से सांयकाल 5 बजे तक रखा गया है। श्री करैया ने बताया कि भारत की समृद्ध साहित्यिक विरासत को जीवित रखने की दिशा में यह हमारा प्रयास है। देश के सुप्रसिद्ध रचनाकार अपनी ओजस्वी वाणी, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं से साहित्य की अद्भुत छटा बिखेरेंगे। समिति के हंस राय ने बताया की उक्त आयोजन मे 4 प्रांतों से लगभग 60 कवियों का आगमन हो रहा है। काव्य पाठ उपरांत नर्मदा आव्हान सेवा समिति अतिथियों की उपस्थिति में सभी कवियों को स्मृति चिन्ह एवं साहित्य मनीषी सम्मान से अंलकृत किया जायेगा।

