
नर्मदापुरम / पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार और राज्य स्तरीय “SAFE CLICK 2.0” अभियान के हिस्से के रूप में आज शांति निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल, नर्मदापुरम में एक व्यापक साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सुरक्षित डिजिटल व्यवहार का संवर्धन एवं साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम में स्कूल के लगभग 1000 विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की तथा सुरक्षित डिजिटल स्पेस के निर्माण के लिए साइबर शपथ ग्रहण की।
मुख्य अतिथि डी.आई.जी., नर्मदापुरम जोन वीरेंद्र सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए सायबर फ्रॉड, मोबाइल सुरक्षा और व्यक्तिगत जानकारी/ओटीपी साझा न करने के महत्व पर विस्तृत रूप से समझाते हुए छात्र-छात्राओं को सुरक्षित पासवर्ड बनाने, अनजान लिंक/फाइल न खोलने, सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने और किसी भी संदिग्ध घटना की सूचना संबंधित पुलिस/साइबर सेल को देने संबंधी निर्देश दिए गए।
आयोजन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक गौरव बुंदेला, साइबर सेल प्रभारी प्रवीण मालवीय एवं साइबर सेल की टीम उपस्थित रही, जिन्होंने विद्यार्थियों को रोज़मर्रा के डिजिटल जोखिमों से बचने के व्यावहारिक उपाय बताए।

