
नर्मदापुरम / शहर सहित जिले भर के स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। 1 जुलाई से शिक्षकों ने ज्वाइन करना शुरू कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग का कहना है कि ऐसे अतिथि शिक्षक जो 90 प्रतिशत उपस्थिति नहीं होने के कारण पर पोर्टल पर आवेदन नहीं कर पा रहे हैं, ऐसे शिक्षकों के आवेदन जिला कार्यालय में ऑनलाइन या ऑफलाइन जमा कर सकेंगे। इससे अतिथि शिक्षकों को राहत मिलेगी । पोर्टल पर 90 प्रतिशत से ज्यादा अटेंडेंस नहीं होने के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही है। ऐसे शिक्षक ऑनलाइन या ऑफलाइन भी आवेदन संकुल में जमा कर सकते हैं। अब अतिथि शिक्षकों को भी 90 प्रतिशत से अधिक अटेंडेंस लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

