नर्मदापुरम / अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के आव्हान पर 24 जून संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रांत मंत्री जगवीर राजवंशी के मार्गदर्शन में ग्राम रामपुर में साप्ताहिक हनुमान चालीसा का पाठ हुआ । राष्ट्रीय बजरंग दल जिला IT सेल प्रभारी गौरव पटवा के नेतृत्व में सार्वजनिक स्थलों पर पौधा रोपण किया गया। साथ ही ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दीपक घुरेले की उपस्थिति में देखभाल कर रक्षा करने का संकल्प लिया गया। जिसमें राष्ट्रीय उदय कहार, प्रतीक चौरे, मन्नू साहू, यश, आयुष पटवा, कमल पटवा, केशव गिरी, प्रेम नारायण मालवीय उपस्थित रहे।

