

नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती के अवसर पर सोमवार को भाजपा नर्मदापुरम द्वारा सातरास्ता स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान का स्मरण किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश खंडेलवाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए अपना संपूर्ण जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना कर राष्ट्रवादी विचारधारा को एक मजबूत दिशा दी। उनका प्रसिद्ध संकल्प “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोहर बड़ानी, मनीष परदेशी, मुकेश नागर, रेखा रघुवंशी, धनराज यादव, राकेश सराठे, श्रीराम सागर, पंकज खत्री, कुंदन परिहार शाहिद अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

