

नर्मदापुरम / शनिवार को हैहय छत्रिय कल्चुरी (कलार) समाज, इटारसी कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य गणों नें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मध्यप्रदेश एवं वर्तमान विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा से उनके इटारसी कार्यालय एवं सिटी थाना इटारसी के नवागत थाना प्रभारी, टीआई सौरभ पाण्डेय से सिटी थाने में समाज के नव-निर्वाचित अध्यक्ष अशोक कुमार मालवीय (शिक्षक-बागेश्वरी स्कूल वाले) के नेतृत्व में सौजन्य भेंट की, सभी नें विधायक व टीआई श्री पाण्डेय को अपना परिचय दिया, समस्त सामाजिक जनों नें विधायक व थाना प्रभारी को मिष्ठान खिलाकर उन्हें पुष्प गुच्छ प्रदान कर, माला पहनाकर भव्य स्वागत स्वागत किया।
इस अवसर पर संरक्षक प्रकाश मालोनिया, अंतर्राष्ट्रीय हास्य कवि राजेंद्र मालवीय, सुरेश मालवीय, उमेश चौकसे, अध्यक्ष अशोक मालवीय, उपाध्यक्ष-पत्रकार राकेश राय, जमुना प्रसाद राय, कैलाश मालवीय, राजेश मालवीय, अशोक मालवीय ( रानीपुर ), संयुक्त सचिव-देवी प्रसाद मालवीय, विधि सालाहकार-एडवोकेट राजेंद्र मालवीय, कोषाध्यक्ष-अजय चौकसे, सचिव-विनीत चौकसे, सह कोषाध्यक्ष-ब्रजेश शिवनारायण मालवीय, पार्षद-श्रीमती रेखा मालवीय, महिला मंडल अध्यक्ष-छाया मालवीय, विशेष आमंत्रित सदस्य-निलेश मनोहर मालोनिया (पूर्व युवा मंडल अध्यक्ष), युवा मंडल अध्यक्ष-मयूर मालवीय, संगठन मंत्री-अनुराग चौकसे, संदेश मालोनिया, प्रचार मंत्री-अभिनय (अब्बू) चौकसे, राजेश चौकसे (पूर्व युवा मंडल अध्यक्ष), मीडिया प्रभारी-मयूर बालबिहारी मालवीय, कार्यालय मंत्री-रोहित मालवीय, कार्यकारिणी सदस्य-गजानन मालवीय, रजनीश चौकसे, रवि मालवीय, सर्वेश शिवहरे, सचिन मालवीय, वैभव मालोनिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

