
नर्मदापुरम / इटारसी/ जिले में पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड संबंधी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बावजूद इसके जिले में सायबर फ्राड की घटनाये में बढ़ोतरी हो रही है। कोई ना कोई रोजाना इन साइबर अपराधियों के चंगुल में फंसकर अपनी रकम गवां रहे हैं। अभी हाल में इटारसी में एक और साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है जहाँ पर अज्ञात आरोपी ने एक महिला के खाते से दो लाख रूपए के लगभग उड़ा दिए। पुलिस ने बताया कि इटारसी निवासी अंजलि धारू के साथ किसी अज्ञात आरोपी ने धोखाधड़ी कर उनके खाते से 1 लाख 90 हज़ार रुपए उड़ा दिए। जिसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।

