
नर्मदापुरम / समेरिटस स्कूल के चार कैडेट्स का विद्यालय में स्वागत करने के बाद उन्हें थल सैनिक शिविर के लिए भोपाल रवाना किया गया। चयनित कैडेट्स आदर्श पटेल, तेजस अखपुरिया, प्रियांशु पंवार, प्रियांश मिश्रा ने चयन प्रक्रिया और प्रशिक्षण शिविरों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर थल सैनिक कैंप में अपन स्थान बनाया। इस अवसर पर 13 मध्यप्रदेश बटालियन के नायब सूबेदार सुरेन्द्र सिंह एवं हवलदार सत्यदेव सिंह जिनके नेतृत्व में कैडेट्स कैंप का रहे हैं। कैसेटस का सम्मान विद्यालय संचालन समिति के सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रेरणा रावत, बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल एसपी सिंह. एडम आफिसर लेप्टिनेंट कर्नल विवेक सिंह चुंडावत, सूबेदार मेजर वीसी तिलक, सूबेदार मेहराम, मैनेजर प्रदीप कुमार यादव, सेकंड ऑफिसर विजय श्रीवास्तव, केयर टेकर आफिसर स्नेहा उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

