
नर्मदापुरम / प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम के प्राध्यापको ने संभाग इकाई नर्मदापुरम के संभागाध्यक्ष डॉ संजय चौधरी के मार्गदर्शन में उच्च शिक्षा विभाग के प्राध्यापकों, सहायक प्राध्यापकों, ग्रंथपाल, क्रीड़ा अधिकारी की न्याय संगत लंबित मांगों के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा को ज्ञापन दिया।
प्रमुख मांगे-
1. वर्ष 2004 एवं 2005 में नियुक्त बैकलॉग सहायको की परिवीक्षा अवधि नियुक्ति दिनांक से 2 वर्ष में समाप्त कर उन्हें नियमानुसार कैरियर एडवांसमेंट का लाभ दिया जाए। जिन सहायक प्राध्यापकों ने अभी निर्धारित योग्यता अर्जित नहीं की है, उन्हें वर्ष 2028 तक योग्यता अर्जित करने का अवसर प्रदान किया जाए।
2. कीड़ा अधिकारियों एवं ग्रंथपालो को सहायक प्राध्यापक, सह प्राध्यापक एवं प्राध्यापक पद नाम दिया जाए तथा उनकी सेवा निवृत्ति की आयु में वृद्धि कर 65 वर्ष की जाए साथ ही यूजीसीके प्रावधान अनुसार पे मैट्रिक्स 14 का लाभ दिया जाए।
3. वर्ष 2009 वर्ष 2011 एवं 2019 में नियमितीकरण से वंचित सहायक प्राध्यापकों की परिवीक्षा अवधि समाप्त की जाए उन्हें करियर एडवांसमेंट का लाभ शीघ्र प्रदान किया जाए छानबीन समिति की बैठक प्रति सप्ताह विषय बार आयोजित की जाए।
4. सहायक प्राध्यापकों एवं सह प्राध्यापकों को पात्रता अनुसार सह प्राध्यापक एवं प्राध्यापक पद नाम दिया जाए
5. सेवा निवृत्ति शिक्षकों के पेंशन वेतन निर्धारण अर्जित अवकाश समूह बीमा भुगतान को प्राथमिकता दी जाए।
स्थानीय विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा को ज्ञापन देने वाले प्राध्यापकों में डॉ. संजय चौधरी, डॉ. अमिता जोशी, डॉ. रवि उपाध्याय, डॉ. कमल वाधवा, डॉ. कृष्णगोपाल मिश्र, डॉ. राजेश दीवान, डॉ. महेश मानकर, डॉ. ममता गर्ग, डॉ. सविता गुप्ता, डॉ. सुधीर दीक्षित, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. नारायण अडलक, डॉ. सुनील कुमार दिवाकर, डॉ. एस के उदयपुरे, डॉ. प्रीति आनंद उदयपुरे, डॉ. मीनाकीर, डॉ. योगेश खंडेलवाल, डॉ. दिवाकर महोबिया, डॉ. मंजू मालवीय, डॉ. ईरा वर्मा, डॉ. यास्मीन खान, डॉ. संतोष कुमार अहिरवार, डॉ. मधुकर इटेवार, डॉ. भावना गोहर, श्रीमती सुमन यादव, डॉ. आशीष तोमर, डॉ. अतुल गौर उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक ने आश्वासन दिया कि आपकी जायज मांगो को मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा विभाग तक पहुंचाया जाएगा।

