
नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुरम के 1283 बूथों पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती 6 जुलाई को मनाएगी। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों और सिद्धांतों से कार्यकर्ताओं को बताएंगे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अमित माहला ने दी।

