
नर्मदापुरम / कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने नर्मदा पुरम जिले मे प्रोजेक्ट दामिनी को शुरू किया। कलेक्टर ने बताया की आकाशीय बिजली से बचाव के लिए घर-घर, जन जगरुकता अभियान चलाया जायेगा। कृषि आधारित रोजगार व्यवस्था, होने के कारण किसान, मानसून में खेतो में रहते है। इससे बचाव के लिए दामिनी एप भी मोबाइल मे डाउन लोड कर पूर्व मे ही आकाशीय बिजली गिरने की जानकारी ले सकते है।
प्रथम चरण मे आकाशीय बिजली से बचाव के लिए गांव गांव अभियान चलाया जायेगा इसमें स्कूल के बच्चो को भी सम्मिलित किया गया है। जिससे जन जगरुकता का अभियान घर घर पहुँचे और वर्षा काल मे आकाशीय बिजली से बचाव के लिए सभी लोग जागरूक होकर सुरक्षा को अपनाये।
जन हानि, पशु हानि, आर्थिक नुकसान से बचाव के लिए जागरुकता और उससे सुरक्षा ही एक मात्र उपाय है और आकाशीय बिजली गिरने के बाद प्रबंधन के लिए समय नही मिलता है।

