
नर्मदापुरम / आज दिनॉंक 3 जुलाई को आदर्श महिला क्लब की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। आदर्श महिला क्लब की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बताया कि हम सभी के लिये बहुत ही गौरव का विषय है कि क्लब की सचिव श्वेता मनीष जैन की पुत्री पीहू जैन ने इसी वर्ष वकील की डिग्री प्राप्त की एवं कलाकृति महा उत्सव के भारत ओर मध्यप्रदेश में अव्वल नम्बर लगा एवं नेशनल रैंक अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसी उपलक्ष्य में आज आदर्श महिला क्लब के सदस्यों ने पीहू जैन को शाल पुष्पहार एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। जिसमें नीरजा फौजदार, श्वेता जैन, नीता ओशीन, ज्योति जैन, कल्पना जैन, रचना मस्ते, नम्रता मंहत, निधी जैन, भारती शर्मा, अरमान जैन, डॉली दिगम्बर, अंजू ओशीन, सारिका जैन,, संगीता बड़कुल, कामनी गिल्ला, अनामिका जैन, अनीता जैन उपस्थित रही। सभी ने मिलकर पीहू को बधाई देते हुए पीहू जैन के उज्जल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की।

