

नर्मदापुरम / कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देशों के पालन में, पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण थोटा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के सहयोग से एवं नवागत जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 03.07.2026 को वृत नर्मदापुरम शहर के बालागंज क्षेत्र में आकस्मिक दबिश देकर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क, 34(2) के तहत आरोपी संगीता पत्नी महेंद्र मेषकर के विरुद्ध प्रकरण कायम कर 33 पेटी देशी/विदेशी मदिरा जप्त की गई। इसके अतिरिक्त एक अन्य स्थान पर गुड्डी बाई पत्नी ब्रह्मा मेषकर के विरुद्ध 34(1)क के तहत प्रकरण दर्ज कर 05 पेटी देशी मदिरा जब्त की गई।
इस प्रकार समस्त प्रकरणों में कुल 38 पेटी देशी एवं विदेशी मदिरा जब्त की गई जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3,65,000 /- रुपये आंकलित की गई है।
कार्यवाही वृत्त प्रभारी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश अहिरवार द्वारा की गई। उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी राहुल कुमार ढोके, अशोक माहोरे, अभिलाष पाठक, आबकारी उपनिरीक्षक के.के.पड़रिया का विशेष योगदान रहा। समस्त कार्यवाही में मुख्य आरक्षक रघुवीर प्रसाद निमोदा, दुर्गाप्रसाद माँझी,आरक्षक मदन रघुवंशी, धर्मेंद्र बारंगे, राजेश गौर, सुरेश सिकेरिया, दुर्गेश पठारीया, भावना यादव एवं पुलिस विभाग से उपनिरीक्षक नेश राम उइके, आरक्षक नीरज, सचिन, आकाश एवं दीपक का सहयोग सराहनीय रहा।

