
नर्मदापुरम / जिले में आकाशीय बिजली से जन-धन की सुरक्षा एवं आपदा के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज शुक्रवार 3 जुलाई 2026 को कलेक्ट्रेट कार्यालय के रेवा सभा कक्ष में आकाशीय बिजली प्रबंधन संबंधी जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। अभियान का शुभारंभ कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर आकाशीय बिजली से बचाव के उपायों, सावधानियों तथा आपदा की स्थिति में अपनाई जाने वाली आवश्यक सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही नागरिकों को आकाशीय बिजली की पूर्व चेतावनी उपलब्ध कराने वाले बहुउपयोगी दामिनी एप के महत्व एवं उसके व्यापक उपयोग के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

