
नर्मदापुरम / दिनांक 03/10/2025 को फरियादी संतोष पिता नन्ना चौधरी उम्र 38 साल नि. भोपाल चौराहा के पास रसूलिया नर्मदापुरम ने आरोपीगण 1. राहुल सिंह सरदार, 2. सुल्तान सिंह सरदार, 3. रितिक सिंह सरदार, 4. सोनू सिंह दाँगी, 5. गोविंद सिंह दाँगी, 6.मंगल सरदार, 7. राजेश सरदार व एक अपचारी बालक के विरुद्ध अड़ीबाजी कर मारपीट करने की रिपोर्ट की थी। पूर्व में आरोपीगण 1. राहुल सिंह सरदार, 2. सोनू सिंह दाँगी, 3. गोविंद सिंह दाँगी व एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी राजेश सिंह बावरा पिता लाखन सिंह बावरा (सिकलीगर) उम्र 19 साल नि. सरदार मोहल्ला ओवरब्रिज के नीचे बंगाली कालोनी नर्मदापुरम घटना के बाद फरार हो गया था, जिसे थाना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

