नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / पेट्रोल पंप में काम करने वाले मैनेजर के खिलाफ पंप मालिक ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। सिवनी मालवा टी आई सुधाकर बारस्कर ने बताया कि एचपीसीएल पेट्रोल पंप धरमकुंडी के मालिक मोहन गोदारा ने रिपोर्ट लिखाई है कि उनके पंप के मैनेजर मुकेश जाट झिल्लाय निवासी ने पेट्रोल की बिक्री के रुपयों, रेकॉर्ड में हेराफेरी कर भ्रमित कर बिक्री में धोखाधडी की है। जिस पर पुलिस ने आरोपी मुकेश जाट के विरुद्ध अपराध क्रमांक 439/26 धारा 316(4) 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

