किसान 9 सूत्रीय मांगों को लेकर एकजुट
बारिश के कारण बदली यातायात व्यवस्था
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
किसान मांगों को लेकर गुरुवार को सड़क पर उतरे। क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में मूंग, खाद, बिजली, डीजल सहित अन्य समस्याओं को लेकर ट्रैक्टर से रैली निकालकर सड़क पर उतरे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। रैली विभिन्न मार्गो से होते हुए मंडी परिषद पहुंची और यहां ज्ञापन सौंपा गया। किसानों ने बताया कि मूंग की खरीदी स्पष्ट नहीं है । खाद के लिए ई टोकन बंद किया जाए और आधार कार्ड से खाद दिया जाए । वहीं डीजल भी उपलब्ध कराया जाए और थ्री फेस बिजली दी जाए । किसान संगठन का कहना था की मंडी टैक्स जो बढ़ाया उसे वापस लिया जाए। वहीं किसानों को उपार्जन का पैसा भी समय पर उपलब्ध कराया जाए । इसके साथ ही किसानों ने अन्य मांगों को लेकर ट्रैक्टर से प्रदर्शन करने पहुंचे। इसको लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी और यातायात भी डायवर्ट किया गया। रैली रसूलिया , भोपाल चौराहा, एस एन जी स्कूल, नेहरू पार्क , कोठी बाजार, पीपल चौक होते हुए मीनाक्षी चौक से मंडी परिषद पहुंची और यहां पर ज्ञापन सौंपा गया।

