देहात पुलिस टीम की बड़ी कार्यवाही
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, एसडीओपी जितेंद्र पाठक के मार्गदर्शन में शहर भर में अवैध शराब, सट्टा, जुंआ को लेकर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते देहात पुलिस थाना प्रभारी उषा मरावी के निर्देशन पुलिस टीम ने अवैध शराब जखीरा कुल 80.28 लीटर एवं एक कार टाटा टियागो कुल मशरुका 355000रूपये का जप्त कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की ।
बदमाश अवैध शराब लेकर भोपाल तरफ से लेकर नर्मदापुरम आ रहा था । पुलिस ने रेत स्टाक के पास कुलामड़ी बायपास रोड पर गाड़ी आने के कुछ समय पूर्व पहुंचकर इंतजार करते बतायी पहचान की गाड़ी आते देख गाड़ी को रोककर गाड़ी में बैठे व्यक्ति को उतारकर नाम पता पूछते उसने अपना नाम चंद्रेश गौर कोलार भोपाल का होना बताया। चंद्रेश गौर के कब्जे के वाहन सिल्वर रंग की टाटा टियागो कार क्रं.MP04CT7529 को तलाश करने पर उक्त कार की डिक्की में देशी मदिरा शराब की 9 पेटी खाकी के कार्टून की भरी मिली। कुल 446 क्वाटर देशी मदिरा शराब जूमला 80.28 लीटर कुल कीमती मशरुका 3,55,000-रूपये की मिलने पर विधिवत जप्त कर आरोपी न्यायालय पेश किया गया । सराहनीय भूमिका निरीक्षक उषा मरावी, उनि खुमान सिंह पटेल , सउनि प्रवीण शर्मा, प्रधान आरक्षक नवीन दुबे, आरक्षक कपिल विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह धुर्वे, संदीप कटारे ,जितेंद्र नरवरे, चालक आर. राकेश मेहरा की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही ।

