विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए एसडीओपी श्री पाठक, टीम को किया पुरस्कृत
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर में सागर यादव की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस दौरान जीसीए चीता और जीसीए लायंस के बीच मैच खेला गया। इस दौरान विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए एसडीओपी जितेंद्र पाठक ने विजयी टीम को पुरस्कृत किया। श्री पाठक ने क्रिकेट की पौध जो नीरज गौर और उनके सहयोगियों द्वारा तैयार की जा रही है की सराहना की और बच्चों को प्रोत्साहित भी किया। वहीं एकेडमी के बच्चों ने जो सफलताएं प्राप्त की हैं उसके बारे में भी जानकारी ली। श्री पाठक ने अकादमी को सहयोग करने की बात भी कहीं। जीसीए क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर अतुल सेठा एवं कोच नीरज गौर , हरिओम पटेल ,नीरज पाराशर ,नीरज तोमर, निलेश राजपूत, गौतम बोरासी के सहयोग से सागर यादव की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का यह आयोजन किया गया था । ज्ञात हो कि जीसीए क्रिकेट एकेडमी जो सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय मालाखेड़ी के प्रांगण में है। इसमें 2020-21 से बच्चों को क्रिकेट के गुर और बारीकियां सिखाई जा रही हैं। कोच नीरज गौर ने बताया कि लगभग 10 बच्चों से प्रारंभ इस एकेडमी में अब लगभग 100 बच्चे हैं। एकेडमी के कई बच्चे विभिन्न टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन भी कर चुके हैं। इस अवसर पर पत्रकार डॉ सीमा केथवास ने भी जीसीए क्रिकेट एकेडमी के उज्जवल भविष्य की कामना की। डीसीए लाइंस ने दो एक से सीरीज पर कब्जा जमाया। पहले मैच के मैन ऑफ द मैच प्रज्वल मीणा रहे। दूसरे मैच के अक्की राज अहिरवार और तीसरे मैच के अनन्या सिंह रहे। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट प्रज्वल मीणा रहे।

