एसपी, एएसपी और एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के निर्देशन पर टीम की कार्यवाही
एसडीओपी श्री पाठक ने पत्रकारों से कहा हो रही प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर में अवैध सट्टे को लेकर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इसको लेकर पुलिस ने कहा कि शहर में सटोरियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है और आगे भी अनेक स्थानों पर दबिश देकर इन्हें अरेस्ट किया जाएगा। इसको लेकर थाना कोतवाली में एसडीओपी जितेंद्र पाठक और थाना प्रभारी गौरव बुंदेला ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने सराहनीय कार्यवाही किया है , आगे भी सटोरियों पर शिकंजा कसा जाएगा। सटोरियों से 1,28,000 रुपये नगदी एवं सट्टा सामग्री एवं 3- मोबाइल फोन कीमती 85,000 रुपये सहित कुल 2,13,000 रुपये का माल बरामद किया। पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी जितेन्द्र पाठक व्दारा थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिहं बुंदेला को अवैध सट्टे विरुध्द धर पकड की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। शहर के सब्जी मंडी, मीनाक्षी चौक के पास, बालागंज, जय स्तंभ चौक, गुप्ता ग्राउंड के पास एवं बंगाली कालोनी में कुछ लोग चोरी छुपे अंको पर रुपये पैसों का दांव लगाकर अवैध रुप से सट्टा खिलाने का काम कर रहे हैं । सट्टा लिखने वाले स्थानों पर अलग अलग पुलिस टीम गठित टीम ने दबिश दी 14 लोगो को उक्त स्थानों से धर दबोचा । इनमें प्रीतम जाटव निवासी बंगाली कालोनी
दयाचन्द उर्फ करण निवासी बालागंज
सुनील सोनी निवासी कोठी बाजार ,
नीरज सोनी निवासी कोठी बाजार , रमनलाल जाटव निवासी जोशीपुर बुधनी , राजकुमार कहार निवासी सेठ गुरुप्रसाद स्कूल के पास
शंकर वर्मा निवासी बंगाली कालोनी , शिवनारायण वाथरे निवासी रामपुर गुर्रा
राजेश कहार निवासी ब्रिज के नीचे नर्मदापुरम जय किशन अग्रवाल निवासी इटारसी , सतीश केवट निवासी संजय नगर ग्वालटोली, सालिकराम कीर निवासी निमसाडिया , मो. यूसुफ निवासी बंगाली कालोनी, रोशन कहार निवासी आदमगढ नर्मदापुरम शामिल हैं।
इनकी रही मुख्य भूमिका
निरीक्षक गौरव सिहं बुंदेला, उनि हेमंत निशोद, उनि विशाल नागवे, उनि वशंज श्रीवास्तव, प्रआर रीतेश यदुवंशी, प्रआर इमरत सिह, आर हरीश, अविनाश, पंकज, गजेन्द्र, पंकेश, आनंद, भिक्कू, मनीष, सतोष, रोहित, रामकुमार, धर्मेन्द्र, राजकुमार की मुख्य भूमिका रही।

