लिव इन पार्टनर की हुई थी हत्या
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली गौरव सिंह बुन्देला के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
ज्ञात हो कि 17 जून को पीड़िता आशा पति मांगीलाल यादव उम्र 36 साल निवासी लाइफ स्टाइल कालोनी मालाखेड़ी में चाकू मारने से घायल होने पर जिला अस्पताल में भर्ती हुई थी। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी गणपत चौरे ग्राम रैसलपुर हाल लाइफ स्टाइल कालोनी मालाखेड़ी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। उपचार के दौरान पीड़िता की आरोपी द्वारा चाकू की चोटों के कारण मृत्यु हो गई थी।
संभावित स्थानों पर दबिश दी गई लेकिन आरोपी की कोई जानकारी नहीं मिली। आरोपी के बस स्टैंड के आसपास छिपकर शहर के बाहर भागने की फिराक में होने की जानकारी प्राप्त हुई। जो थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी गणपत चौरे को परिवहन विभाग क्वार्टर के पास गुप्ता ग्राउंड से अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की गई। आरोपी ने मृतिका के पेट में चाकू मारना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर आरोपी के किराये के कमरे लाइफस्टाइल कालोनी नर्मदापुरम से अपराध में प्रयुक्त चाकू जब्त किया। मुख्य भूमिका निरीक्षक गौरव सिंह बुन्देला थाना प्रभारी थाना कोतवाली नर्मदापुरम, उपनिरीक्षक वंशज श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक विशाल नागवे, प्रधान आरक्षक रितेश यदुवंशी, विनोद लिखितकर, आरक्षक पंकेश बघेला, गजेंद्र डडोरे, अविनाशी हारोड़े, हरीश डिगरसे, आशीष राजपूत, रोहन पवार, रामकुमार वर्मा, संदीप यदुवंशी एवं दीपेश सोलंकी की रही।

