नर्मदा पुरम।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्रीमनोहर लाल खट्टर ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों लिया। इस दौरान व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, केंद्रीय मंत्री श्री खट्टर ने नीम, रुद्राक्ष और पीपल के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ-2028 को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित बनाया जाएगा। उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को गति मिल रही है। आधुनिक सुविधाओं से नवीन घाट सुसज्जित किए जाएंगे। सिंहस्थ-2028 के लिए 778 करोड़ रुपये की लागत से 29.15 किमी लंबे नवीन घाटों का निर्माण जारी है। त्रिवेणी घाट पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री खट्टर ने निर्माण कार्यों की प्रगति का लिया जायजा । इस मौके परअधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश दिए। नवीन घाटों पर श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकासी के लिए 150 से अधिक स्थान चिन्हित किए गए हैं। यहां पर 18.20 किमी लंबी रिटेनिंग वॉल का निर्माण पूर्ण, 7 किमी नवीन घाट तैयार किया गया है। साथ ही लगभग 22 किमी क्षेत्र में घाट निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सनातन संस्कृति के वैभव अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

