मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया वर्चुअल भूमिपूजन
नर्मदा पुरम।
पीथमपुर में हेलियन ग्रुप की भारत में पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भूमि पूजन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वर्चुअल किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत ग्लोबल फार्मा हब बन रहा है। इसमें मप्र की बड़ी भूमिका है। इस यूनिट से 2000 करोड़ रुपये का निवेश, 1000 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार मिलेगा। प्रदेश की उद्योग-अनुकूल नीतियों से प्रभावित होकर हेलियन ने पीथमपुर को चुना। 40 एकड़ में बनेगा दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा हेलियन प्लांट, 30 प्रतिशत तक महिलाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। पीथमपुर से एशिया, मध्य-पूर्व और अफ्रीका के देशों को निर्यात होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मप्र में 300 से अधिक फार्मा कंपनियां और 75 से ज्यादा मेडिकल डिवाइस यूनिट्स सक्रिय हैं।
सीएम का निवेशकों को खुला आमंत्रण मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में निवेश के लिए सरकार हर कदम पर साथ रहेगा।
सीएम द्वारा यूके रोड शो में बोया गया निवेश का बीज अब धरातल पर ले रहा आकार ले रहा है।

