नर्मदापुरम / इटारसी / वुधवार को युवा भाजपा नेता, समाजसेवी मयूर मालवीय ने अपनें वार्ड-12 के समस्त क्षेत्र वासियों की ओर से सभी क्षेत्रवासियों के नेतृत्व में विद्युत विभाग, इटारसी मुख्य कार्यालय (आवाम नगर, ओव्हरब्रिज, NH-69) पहुँच विभाग के मुख्य प्रबंधक (AE) के नाम से क्षेत्रीय विधुत समस्या को लेकर एक सार्वजनिक शिकायत पत्र (सभी वार्ड वासियों द्वारा हस्ताक्षरित) वार्ड क्षेत्र में पिछले कई वर्षो से निरंतर व्याप्त विद्युत ट्रिपिंग समस्या को लेकर विभाग के मुख्य प्रबंधक (AE) की अनुपस्थिति में विभाग की कार्यवाहक अधिकारी मिश्रा मैडम (JE) को सौंपा, उन्हें क्षेत्र की विद्युत समस्या से अवगत कराया और क्षेत्र की विधुत समस्या की व्यवस्था में सुधार के लिए अधिकारी को अगले 03-दिनों का अल्टीमेटम दिया है। यदि इन तीन दिनों में विभाग द्वारा व्यवस्था में सुधार नहीं किया जाता है तो वार्ड की समस्त जनता के नेतृत्व में विद्युत विभाग के खिलाफ घेराव कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी विद्युत विभाग, इटारसी मुख्य प्रबंधक महोदय की होगी, इस पर वार्ड में व्याप्त समस्या में अतिशीघ्र सुधार हेतु अधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया है।

