
नर्मदापुरम / अपराधी कितना भी शातिर हो अपराध करके बच नहीं सकता है, इन दिनों पुलिस साइबर टीम शानदार काम कर इन लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है। राज्य साइबर सेल के निर्देशानुसार फेंक चेहरों को लगाकर फर्जी सिम जारी कर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कारवाही शुरू कर दी है। जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी जितेंद्र पाठक के कुशल नेतृत्व में कोतवाली ओर देहात थाना प्रभारी और उनकी टीम ने फर्जी सिम आवंटित करने वालों पर कार्रवाई कर मामला दर्ज किया गया है। तत्संबंध में देहात थाना पुलिस ने बताया कि आरोपियो द्वारा फर्जी तरीके से सिम आवंटित करने के मामले में आरोपी मनोज कुशवाहा, जय भाटिया एवं एजेन्ट् ईशान का कृत्म प्रथम दृष्टया धारा 419, 420, 471 भाटवि का पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया है वही एक अन्य मामले में भी आरोपियो द्वारा फर्जी तरीके से सिम आवंटित करने के आरोप में आरोपी पीओएस संतोष किराना का एजेंट संतोष. साक्षी मोबाइल का एजेंट दिलीप, पीओएस दीप मोबाइल का एजेंट सूरज पठारिया सभी निवासी रसूलिया के विरुद्ध धारा 419,420, 471, भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया है। वही कोतवाली पुलिस ने आरोपीयो द्वारा एक ही फोटो लगाकर अलग अलग आईडी पर कूट रचित करते हुये सिम कार्ड लेने पर
पीओएस राजा ग्राफिक्स एण्ड् मोबाईल एजेन्ट् दिलीप परदेशी, पीओएस विश्वासएस.टी.डी. पी.सी. ओ एजेन्ट बादामी कलमे, पीओएस
श्रीकृष्णा एस.टी.डी. एजेन्ट् सुधीर गौर, पीओएस 9 स्टार मोबाइल एजेन्ट डिलीवर केवट, पीओएस एस आर कम्युनिकेशन एजेन्ट दिलीप बारोनिया, पीओएस एंजेल मोबाइल, एजेन्ट् दिलीप मेथिल, पीओएस शुभम एजेन्ट् शुभम रैकवार, पीओ एस लखन मोबाईल एजेन्ट् लखन साहू पीओएस शिव आदि के विरुद्ध धारा 419,420,471 के तहत मामला दर्ज कर कारवाई की गई है।

