दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब विक्रय करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था। एसपी, एएसपी निर्देशन में एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सोहागपुर संजू चौहान के मार्गदर्शन गुरुवार शुक्रवार दरमियानी रात को रेवा बनखेड़ी सोहागपुर मोड़ पर पहुंचे एक मारूती कार सफेद रंग को घेराबंदी कर पकड़ा एवं कार की तलाश किया जिसमें 15 पेटी शराब मिलने पर उसका नाम पता पूछा जिसने अपना नाम पियूष उर्फ प्रवीण पिता अनिल उम्र 22 साल नि० ग्राम भाट मोहल्ला इटारसी का होना बताया जिसके कब्जे से एक मारूती कार क्रमांक एमपी 05 सीए 6355 एवं 15 पेटी प्लेन मंदिरा 720 क्वार्टर कुल 750 क्वार्टर में 180 एमएल कुल 135 लीटर कीमति कुल 75000 रू के जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाया जाने पर अपराध कं0 369/26 धारा 34 (2) आवकारी एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया। उल्लेखनीय भूमिका उ०नि० विवेक यादव, सउनि अशोक सातनकर, सउनि गणेश राय, प्र०आर० 548 मनीराम पटेल, 371 विनोद नागर, आर0 558 राजेन्द्र सिहं तोमर, 616 अजमेर, 744 मनोहर दायमा, 716 जोशवा मसीह, एवं 477 विवेक सोनपुरे की रही।

