
नर्मदापुरम / बड़वाह / विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान द्व्य प्रशासनिक अधिकारी के जन्मदिवस के अवसर पर एसडीएम सत्यनारायण दर्रा एवं तहसीलदार शिवराम कनासे सहित कई अधिकारियों जनप्रतिनिधियों मीडियाकर्मियों ने सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया।
शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम के तहत एरिकेश कालोनी स्थित एसडीएम भवन निवास के पीछे खुली भूमि में तार फेंसिंग कर करीब 20 से अधिक छायादार पौधे रोपे गए। इस अवसर पर आज एक पेड़ मां के नाम, कल स्वच्छ हवा पूरे समाज के नाम” का नारा भी दिया गया। पौधारोपण अभियान में विक्रांत कोठारी, सुनील सिंह ठाकुर, सुनील नामदेव, गुरविंदसिंह भाटिया, अशोक केवट, विजय परिहार, चीकू गौड, विपिन जैन, सुनील परिहार पटवारी, कबीर जाधव ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। एसडीएम सत्यनारायण ने आम जनता से प्रकृति को बचाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, राजस्व विभाग के कर्मचारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने उपस्थित होकर पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।

