दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदा पुरम।
शहर के ग्वालटोली क्षेत्र में पाऊच को लेकर विवाद के चलते एक युवक के पेट में चाकू घोंप दिया था जिससे भोपाल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी । आरोपी को पुलिस ने दबोचा। पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। ज्ञात हो कि कि 1 जून को राजू कुचबंदिया पिता श्यामलाल निवासी बजरंग चौक के पास कचरा पट्टी ग्वालटोली को पेट में चाकू मारकर चोट पहुंचाई गई थी। उपचार के दौरान राजू कुचबंदिया की मृत्यु हो गई थी। पुलिस टीम गठित की जाकर आरोपी की तलाश हेतु घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किये जिसमें घटना के समय मोहल्ले में रहने वाला उदित उर्फ गोल्डी पिता राजेन्द्र चौहान निवासी बजरंग चौक सत्संग गार्डन के सामने ग्वालटोली मृतक के घर के आसपास संदिग्ध स्थिति में घूमता नजर आया। मृतक के परिजनो से पूछताछ की गई, जिन्होंने उदित उर्फ गोल्डी का पहले से मृतक की दुकान से पान पाउच लेने कभी पैसे देने एवं कभी उधार कर देने की बात पर से विवाद होना बताया। मृतक के परिजनों के कथन एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी उदित को दबोचा। मण्डीदीप से आरोपी को अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की गई। जो आरोपी ने पुराने विवाद के कारण मृतक के पेट में चाकू मारना स्वीकार किया। आरोपी से अपराध में प्रयुक्त चाकू जब्त किया। निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर थाना प्रभारी, उनि नंदलाल झरबड़े, उनि विशाल नागवे, प्रधान आरक्षक रितेश यदुवंशी, विनोद लिखितकर, आरक्षक गजेंद्र डडोरे, पंकेश बघेला, आशीष राजपूत, अजमेश चंद्रौल, सतीश नागवंशी, रामकुमार वर्मा एवं दीपेश सोलंकी की रही।

