दयाराम फौजदार नर्मदा पुरम।
मन की बात सुनने के बाद सीएम डॉ. मोहन ने ऐलान किया कि गांव से शहर आने वाले किसानों को सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट सरकार देगी। गौरतलब है कि शुजालपुर में किसानों के साथ बैठकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुनी मन की बात सुनी। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों से आत्मीय संवाद किया। सीएम ने कहा मूंग के साथ जो उड़द लगाया है, उस पर भी हम 600 रुपये क्विंटल का विशेष बोनस देंगे। सीएम ने कहा हर हाल में किसानों की आय बढ़ाएगी प्रदेश सरकार। उन्होंने कहा कि 2625 रुपये क्विंटल के दाम देकर सर्वाधिक गेहूं खरीदी का रिकॉर्ड मध्यप्रदेश ने बनाया है।
पूरे देश में सबसे ज्यादा लगभग 14 लाख किसानों से गेहूं खरीदने का रिकॉर्ड भी मध्यप्रदेश सरकार ने बनाया है। मध्यप्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिए तेजी से गौशालाएं बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य है, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी। गौशाला संचालकों को चारे के लिए प्रति गाय 40 रुपए की सहायता राशि दी जा रही है।

