दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदा पुरम।
शहर के समीपस्थ इटारसी थाना अंतर्गत रविवार को फरियादी दिनेश कुमार प्रजापति रैसलपुर ने रिपोर्ट लेख कराया कि वे नर्मदा स्नान करने गए थे, घर पर ताला लगा हुआ था। सुबह 11.30 बजे वापस आकर देखने पर दरवाजा खुला हुआ था एवं पलंग पेटी देखने पर सोने के अभूषण सोने की चूड़ी, दो अंगूठी, दो जोड़ी टॉप्स, एक जोड़ी झुमकी, एक सोने का रवा का टुकडा, एक मंगलसूत्र चाँदी के आभूषण में एक जोड़ी पायजेब, एक जोडी पायल, एक करधोना, एक पुल करधोना, छोटे बड़े चार कड़े, दो जोड़ी बिछिया, एक चाँदी की चैन एवं नगदी एक लाख तीन हजार रुपये रखे थे जो कि नहीं मिले जिनकी कुल कीमती करीब 11,78,000 रुपये है। पुलिस अधीक्षक तथा अति. पुलिस अधीक्षक के द्वारा संज्ञान लेते हुए अनु. अधि. पुलिस इटारसी के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया।संदेही सूरज प्रजापति निवासी ग्राम रैसलपुर थाना इटारसी से पूछताछ की गई जिसने पूछताछ दौरान अपराध का कारित किया जाना स्वीकार किया साथ ही घर के सामने खले में सोने चांदी का सारा सामान एवं नगदी रुपये छिपाकर रखा होना बताया, जिस पर आरोपी के बनाए अनुसार सारा समान जप्त कर लिया गया है। महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक गौरव बुंदेला, उनि विपिन पाल, सउनि गुलाब तिवारी, महेन्द्र गुर्जर,
साकिर खान, राजकुमार झपाटे की रही।

