सिवनी मालवा / परियोजना सिवनी मालवा के वार्ड क्रमांक 8 फर्स्ट में तृतीय मंगल दिवस पर अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड के बच्चे बालक अद्विक कुशवाहा माता- आंचल कुशवाहा बालक जियांशफ़ सिद्धना माता का नाम प्रीति 180 दिवस पूर्ण होने के पश्चात अन्नप्राशन किया गया। परियोजना अधिकारी सुचित्रा राजावत एवं खंड चिकित्सा अधिकारी श्रीमती कांति बाथम द्वारा बच्चों को माला पहनकर, तिलक लगाकर, खीर खिलाई गई एवं उपस्थित महिलाओं को 6 माह के बाद बच्चे को क्या, कितना, कैसे खिलाने की तर्ज पर बच्चों को मसला हुआ भोजन, फल, सब्जी, दूध व दूध से बने सामग्री एवं साथ ही स्तनपान जारी रखने की सलाह दी और जो बच्चे 6 माह से छोटे बच्चों की धात्री माता को सिर्फ और सिर्फ स्तनपान करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से अश्विनी जोसेफ, सेक्टर पर्यवेक्षक असमा खान, कार्यकर्ता बबीता भारद्वाज, सविता झरानिया, आंगनवाड़ी सहायिका लक्ष्मी बार्थव, सायरा बी, एएनएम शीतल, उषा कार्यकर्ता रजिया एवं वार्ड की महिला एवं बच्चे उपस्थित रहे।

