
नर्मदापुरम / शनिवार को मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा नगर में टेक्सेशन प्रक्रिया को सुदृढ़ रखने के लिए नगरपालिका की राजस्व शाखा के समस्त अधिकारी कर्मचारियों की बैठक ली गई। बैठक में सीएमओ श्रीमती पटले द्वारा आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में अधिकतम संपत्तिकर एवं जलकर की वसूली के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी वार्ड प्रभारी अपने वार्ड में संचालित गन्ना चरखी दुकानों से संपर्क कर अनुमति राशि प्राथमिकता से जमा कराएं। जलकर की वसूली हेतु विशेष अभियान चलाकर अवैध एवं अमृत योजना के नल कनेक्शन की वैद्यीकरण की कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया गया। बैठक में कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी, राजस्व निरीक्षक हरीश गोस्वामी, सहायक राजस्व निरीक्षक शेख अकवर, दाताराम सगर, सुनील अवस्ती, दिलावर बेग, शैलेंद्र साहू, राजेश दीवान, मयंक चौबे, राजकुमार, दुर्गेश सोनिया, योगेश पटेल, रवि सूर्यवांसी, मोहनलाल प्रजापति, उपदेश गौर व समस्त राजस्व शाखा के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

