
नर्मदापुरम / फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब, नर्मदापुरम के सोजन्य से, दिनांक 4 अप्रैल से 12 अप्रैल तक फ्रेंड्स चेंपियन ट्राफी का आयोजन किया जा रहा है। एफ सी सी नर्मदापुरम के तत्वावधान में आयोजित ओपन 8-ए – साईड बाक्स नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन का शुभारंभ सायं 8 बजे से “विवेक भदौरिया फार्म हाउस, माखन नगर रोड स्थित मिनी क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। एफ सी सी क्लब द्वारा नर्मदापुरम में लगातार क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित कर जिले के उभरते क्रिकेट खिलाडियों के लिए अवसर उपलब्ध कराऐ जा रहे हैं। क्रिकेट खिलाड़ी और क्रिकेट प्रेमियों के लिए ऐसे आयोजन होने से हर्ष व्याप्त है। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब, के बिट्टू भदौरिया उर्फ केप्टन ने एक जानकारी में बताया कि पिछले वर्षो से वो लगातार क्रिकेट स्पर्धा आयोजित कर क्रिकेट खिलाड़ियों के क्रिकेट में केरीयर के अवसर बनाने के लिए प्रयासरत है। उद्धाटन समारोह में राकेश फौजदार, अनुराग मिश्रा, अमित गुप्ता, राहुल सोलंकी, पुलिस प्रशासन के अधिकार संतोष मिश्रा, जितेन्द्र पाठक के साथ नर्मदापुरम के गणमान्य नागरिक, पत्रकार क्रिकेट प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सभी आगंतुकों ने आयोजकों के इस प्रयास प्रशंशा कर भविष्य में भी ऐसे सफल आयोजन होते रहने की बधाई और शुभकामनाएं दी।

