
नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग में इंजीनियर अजय अहिरवार को पुनः नर्मदापुरम जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल ।
इंजीनियर अजय अहिरवार लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहकर अनुसूचित जाति, दलित एवं वंचित वर्गों की आवाज़ को मजबूती से उठाते रहे हैं। उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिली है, जिसके चलते पार्टी नेतृत्व ने उन पर पुनः विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
अपनी नियुक्ति पर इंजीनियर अजय अहिरवाल ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से मल्लिकार्जुन खरगे , राहुल गांधी , के. राजू , राजेंद्र गौतम (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अनुसूचित जाति विभाग), अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश प्रभारी भागवती प्रसाद चौधरी, हरीश चौधरी (प्रदेश प्रभारी), जीतू पटवारी (प्रदेश अध्यक्ष, मध्यप्रदेश कांग्रेस), भगवती प्रसाद चौधरी (प्रदेश प्रभारी, अनुसूचित जाति विभाग, मध्यप्रदेश) एवं प्रदीप अहिरवार (प्रदेश अध्यक्ष, अनुसूचित जाति विभाग, मध्यप्रदेश) जिला कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम के अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे का धन्यवाद ज्ञापित किया व नियुक्ति पर जिले के वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे, मोहन झलिया, पूर्व अध्यक्ष पुष्पराज सिंह पटेल, प्रदेश महासचिव राजकुमार केलु उपाध्याय, किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रवि किशोर जायसवाल, वरिष्ठ नेता संजय गोठी, पूर्व अध्यक्ष मयूर जायसवाल, सेवा दल यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष गजानंद गज्जू तिवारी, लाली सलूजा, सुरेन्द्र पाल, अंटू भाटिया, गुफरान अंसारी, पूर्व पार्षद नरेश चौहान, अखिलेश चुन्ना पटेल, कन्हैयालाल बामने, कृष्ण चौधरी, संजय बिंडोले, अर्जुन कुचबंदिया का धन्यवाद ज्ञापित किया। अजय अहिरवाल ने कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

