नर्मदापुरम / विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल, नगर समिति नर्मदापुरम द्वारा देश में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों, अवैध कब्जों एवं सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली घटनाओं के विरोध में शनिवार दिनांक 18 अप्रैल 2026 को शाम 5:00 बजे कलेक्टर कार्यालय, नर्मदापुरम में ज्ञापन सौंपा गया।
यह ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार हंस कुमार ऑनकर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में देशभर में बढ़ रही महिलाओं के शोषण, जबरन धर्म परिवर्तन, धोखाधड़ी एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही सार्वजनिक एवं शासकीय भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों को तत्काल हटाने तथा समाज में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु प्रशासन से प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया गया।
ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार रहीं……
महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ होने वाले अपराधों पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई।
जबरन या प्रलोभन द्वारा किए जाने वाले धर्म परिवर्तन पर प्रभावी रोक।
सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाए।
समाज में वैमनस्य फैलाने वाली गतिविधियों पर कड़ी निगरानी एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई।
संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मध्य भारत प्रांत के बल उपासना प्रमुख दिनेश बांद्रेले, प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर, जिला संयोजक नितिन मेषकर, जिला सह संयोजक प्रदीप दायमा, सामाजिक समरसता प्रमुख अनिल यादव, नगर मंत्री किशोर गौर, नगर सह मंत्री सुरेंद्र साहू, नगर सह संयोजक राहुल बड़कुर, मनीष चौकसे, निलेश विश्वकर्मा, निलेश राठौर, अरुण दायमा, रोहित अहिरवार सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि देश की एकता, अखंडता एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने हेतु ऐसे मामलों में त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

