
नर्मदापुरम / आज जिला कांग्रेस कार्यालय इटारसी में माखन नगर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रत्नेश बडगूजर को मनोनीत किए जाने पर माखन नगर से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा सर्वप्रथम जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। तत्पश्चात नवनियुक्त नगर कांग्रेस अध्यक्ष रत्नेश बडगूजर का जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के साथ ही प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव यशवंत राजपूत, पूर्व ब्लॉक उपाध्यक्ष माखन नगर अरुण तिवारी, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र जोशी, पार्षद शकील खान बबलू, जितेंद्र चौधरी, सतीश चौधरी, साखत राजपूत, सजल राजपूत, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, अतुल तिवारी एवं चंदू दुबे आदि उपस्थित थे। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

