भाजपा नेता पीयूष शर्मा ने फीता काटकर की ओपनिंग
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम ।
9752566838
शहर में गोल्ड लोन की एसबीएफसी फाइनेंस लिमिटेड की अत्यधिक सेवाओं के साथ नई ब्रांच का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। यह शाखा सदर बाजार स्थित कोटक महिन्द्रा बैंक के पीछे ग्राउंड फ्लोर वार्ड नंबर 16 में शुरू की गई है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पीयूष शर्मा में फीता काटकर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, जोनल हेड जितेंद्र सिंह, एरिया मैनेजर निखिल जैन, एरिया मैनेजर मुकेश मीना, ब्रांच मैनेजर पवन पाल, रघुवंशी भाई जी पाल भाजपा नेता राजेश पाल, दयाराम फौजदार, रोहना सरपंच अनुज राजपूत, ऋषभ तिवारी, लालू यादव, मुकेश साहू, संतोष यादव सहित शाखा के स्टाफ सहित अन्य विशिष्ट जन मौजूद थे। इस मौके पर भाजपा नेता पीयूष शर्मा ने एसबीएफसी फाइनेंस लिमिटेड शाखा के स्टाफ को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। साथ ही हर संभव सहयोग देने की बात कही। इस अवसर पर गोल्ड लोन के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। शहर में नई शाखा खुलने से क्षेत्र के लोगों को गोल्ड लोन के माध्यम से फायदा मिलेगा।

