एसपी , एएसपी और एसडीओपी के निर्देशन में मिली सफलता
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम ।
9752566838
पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन को 2026 मे ढूंढने मे सफलता प्राप्त की है | ज्ञात हो कि थाना कोतवाली में आवेदकों द्वारा मोबाइल गुम होने अथवा गिर जाने की रिपोर्ट करने पर सीईआईआर ( सेंट्रल ईक्विपमेंट आईडेंटिटी रजिस्टर ) पर उक्त गुम हुये मोबाइल का आईएमईआई सर्च पर डालने पर 18 मोबाइल कीमती करीबन 2,60,088 रुपए की लोकेशन प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा उक्त मोबाइल को रिकवर कर आवेदकगणो को सुपुर्द किए गए है |

