बाढ़ आपदा और बचाव पर कार्यशाला आयोजित
कलेक्टर की नेतृत्व में हुआ
कार्यक्रम का आयोजन
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
9752566838
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जिला दंडाधिकारी श्रीमती सोनिया मीना के नेतृत्व में दिनांक मंगलवार को बाढ़ आपदा एवं बचाव कार्यशाला एवं तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सभागृह में किया गया। कार्यक्रम में संकट मोचन बल सेफ्टी ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, मुंबई (महाराष्ट्र) से आए हुए विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को बाढ़ आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान राहत प्रभारी श्रीमती बविता राठौर की उपस्थिति में प्रतिभागियों को बाढ़ आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों का संचालन, प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित प्रतिक्रिया, सुरक्षित निकासी, प्राथमिक राहत व्यवस्था तथा आपदा प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन में ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर श्री इच्छान्सु बाजपेई की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं प्रशिक्षण देने वाले सीनियर ट्रेनर विनय पारंगे एवं द्वितीय सीनियर ट्रेनर देविदास पाटिल द्वारा प्रतिभागियों को आपदा बचाव से संबंधित विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में शामिल सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स, एचडीआरएफ के प्लाटून कमांडर एवं अन्य प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण के उपरांत प्रत्येक व्यक्ति को एक-एक रेस्क्यू किट भी प्रदान की गई, जिससे आपदा की स्थिति में वे प्रभावी रूप से राहत एवं बचाव कार्य कर सकें।कार्यशाला में एसडीआरएफ जवान, एचडीआरएफ के प्लाटून कमांडर, सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स तथा अधिकारीगण उपस्थित रहे।

