समय पर भुगतान करने के निर्देश
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
जिले में समर्थन मूल्य पर उपार्जन का कार्य सुचारू रूप से जारी है। कलेक्टर सोनिया मीना ने सोमवार को जिले के माखन नगर एवं नर्मदापुरम स्थित उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने समिति प्रबंधक, स्व सहायता समूह तथा उपार्जन संबंधित अधिकारियों से अब तक हुई स्लॉट बुकिंग के विरुद्ध की गई खरीदी, परिवहन, हैंडलिंग की जानकारी ली। उन्होंने वेयरहाउस का बारीकी से अवलोकन कर खरीदी गई उपज की स्टेकिंग भी देखी। उन्होंने खरीदी केंद्रों पर लगी ट्रैक्टर ट्रालियों की कतार के संबंध में भी अधिकारियों एवं समिति प्रबंधक से जानकारी ली।
हम्मालों की संख्या बढ़ा कर उपार्जित माल शीघ्र स्टेकिंग के निर्देश
कलेक्टर ने राधे वेयरहाउस, आरती वेयरहाउस, नर्मदा कृपा वेयरहाउस, बाबा लॉजिस्टिक्स तथा कृषि उपज मंडी माखन नगर, शिव शक्ति एग्रो वेयरहाउस एवं किसान वेयरहाउस नर्मदापुरम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपार्जन केन्द्रों पर किसानों के लिए सभी मूलभूत सुविधा के अतिरिक्त छन्ना, पंखा, एफएक्यू, नॉन एफएक्यू फसल की भी जांच की। इस दौरान पंखा, छन्ना की अनुपलब्धता एवं अव्यवस्थित ढंग से उपज का भंडारण करने पर उपार्जन केंद्र प्रभारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस दौरान शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार उपार्जित स्कंद की मौके पर जांच भी की। उन्होंने गूजरवाड़ा स्थित आरती वेयरहाउस पहुंचकर गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए की रेडी टू ट्रांसपोर्ट स्कंद तथा उनके परिवहन में किसी भी प्रकार का विलंब न करें जिससे किसानो को उपज के भुगतान में अनावश्यक देरी न हो। भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने नर्मदा कृपा वेयरहाउस पहुंचकर उपार्जित की गई स्कंद का निरीक्षण कर उपार्जन केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया की हम्मालों की संख्या बढ़ा कर उपार्जित माल की शीघ्र स्टेकिंग की जाए। इस दौरान कलेक्टर ने बाबा लॉजिस्टिक वेयरहाउस एवं कृषि उपज मंडी माखननगर पहुंच कर उपार्जन प्रक्रिया का जायजा लिया। नर्मदापुरम स्थित शिव शक्ति एग्रो वेयरहाउस पहुंचकर कलेक्टर ने वेयरहाउस का बारीकी से निरीक्षण कर उपार्जित स्कंद की अव्यवस्थित तरीके से रखी हुई बोरियों पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए डीआरसीएस को निर्देशित किया कि संबंधित उपार्जन केंद्र प्रभारी को नोटिस जारी किया जाए तथा शीघ्र ही उपार्जित स्कंद की स्टेकिंग करवाई जाए। खरीदे गए माल की त्वरित रूप से परिवहन एवं हैंडलिंग करवाई जाए जिससे किसानों को समय से भुगतान करने की कार्यवाही की जा सके।
किसानों से की चर्चा, कहा कोई दिक्कत तो नहीं
उन्होंने उपार्जन संबंधी अधिकारियों, समिति प्रबंधक एवं वेयरहाउस संचालकों को निर्देशित किया कि खरीदी केंद्र पर आवश्यक संसाधनों और श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर तेजी से खरीदी संपन्न कराएं। खरीदी गई उपज की व्यवस्थित स्टेगिंग करें। कलेक्टर सुश्री मीना ने केंद्र पर मौजूद किसानों से चर्चा कर गेहूं खरीदी की जानकारी भी ली। किसानों से कहा कि उन्हें कोई दिक्कत तो नहीं जा रही।

