नर्मदापुराम / अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में राष्ट्र जागरण हेतु पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन ग्राम पंचायत सोना साबरी में किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिवस गांव के प्रमुख मार्गो से कलश यात्रा निकाली गई एवं दीप यज्ञ किया गया। दूसरे दिन गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त ग्राम वासी राज जागरण की प्रार्थना करते हुए मां गायत्री को आहुतियां समर्पित की गई एवं विभिन्न संस्कार संपन्न कराए गए। गुरु दीक्षा संस्कार पुंसवन संस्कार विवाह दिवस आदि संस्कार संपन्न कराए गए। गायत्री महायज्ञ में विशेष रूप से गांव के सरपंच श्रीमती सुषमा मनीष मलैया, गांव के सचिव संतोष जिंजौर, कपिल मालवीय, चंद्रकांत मेहरा, ललित चौधरी, दुर्गेश मेहरा, राजेंद्र चौधरी, रामविलास मेहरा, हर्ष केवट का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में इटारसी एवं नर्मदापुरम के आसपास के सभी वरिष्ठ गायत्री परिजन भी उपस्थित हुए। कार्यक्रम को यू के सिंह, टोली नायक टी प्रभाकर राव, सह टोली नायक चंद्र मोहन गौर, विश्वकर्मा, हेमंत मालवीय की टोली के द्वारा संपन्न कराया गया । चंद्र मोहन गौर के द्वारा ग्राम में युवा मंडल एवं प्रज्ञा मंडल का गठन किया गया। इटारसी के तहसील समन्वयक के के पाटीदार, मुख्य प्रबंध ट्रस्टी शरद वर्मा, चंद्रकांत सोनी, रामभरोस यादव, महेश रैकवार, के के गुप्ता, सुरेश कुमार, कंचन वर्मा, राजकुमारी, वरुण सिंह, अनीता जाट, परसराम बातोसिया, एन डी सराठे, भैयालाल मालवीय, अरविंद, डॉ. दीपक वर्मा, घनश्याम राय, सरपंच केशव संध्या मांगरोल साकेत, श्रीमती मृदुलता घनश्याम पटेल आदि वरिष्ठ परिजन का विशेष सहयोग रहा।

