
इटारसी / मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, आईटी सेल सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष चंचलेश व्यास एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय की अनुशंसा पर आईटी सेल विधानसभा अध्यक्ष राहुल दुबे द्वारा उपाध्यक्ष पद पर दिनेश बलोरिया (डीके मास्साब) को मनोनीत किए जाने पर सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय की उपस्थिति में उनका पुष्प हारो से स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम सेन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र मालवीय, पूर्व एल्डरमैन पार्षद अनिल बस्तरबार, प्रमोद कलोसिया, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, आईटी सेल के विधानसभा अध्यक्ष राहुल दुबे, संतोष बामने, आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वार दी गई।

