इटारसी / सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय इटारसी में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष चयन को लेकर एक अहम संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नर्मदापुरम बैतूल प्रभारी डॉ. देवेन्द्र सूर्यवंशी ने कार्यकर्ताओं और दावेदारों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नए जिला अध्यक्ष के चयन के लिए संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार करना तथा प्राप्त बायोडाटा पर विचार करना रहा। प्रवास के दौरान डॉ. देवेन्द्र सूर्यवंशी ने जिले के वरिष्ठ नेताओं और अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों से मुलाकात कर रायशुमारी की। उन्होंने कई कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत स्तर पर संवाद करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रभारी डॉ. देवेन्द्र सूर्यवंशी ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार के निर्देश पर उन्हें नर्मदापुरम में जिला अध्यक्ष चयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरी की जाएगी। कार्यक्रम को जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय एवं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी सहित अनेक वरिष्ठ जनों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा किया गया एवं आभार जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग नर्मदापुरम इंजीनियर अजय अहिरवाल ने सभी कांग्रेस जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम सेन, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव हेमंत नरवारिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन झलिया, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव गुमान सिंह मंडले, सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र मालवीय रामनारायण गौर, शेख रमजान, लाली सलूजा , शैलेंद्र पाठक, राकेश चंदेले, कन्हैयालाल बामने, नरेश चौहान, अनिल वस्तरवार, अजय अहीरवाल, दिलीप गोस्वामी, अतुल तिवारी, खेल खिलाड़ी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामशंकर सोनकर, राष्ट्रीय युवक कांग्रेस प्रवक्ता गुफरान अंसारी, अनुसूचित जाति विभाग मीडिया समन्वयक कृष्णा चौधरी, पहलाद आठनेरे, चंद्रकांत बहारे, सुशील बस्तर बार, नरेंद्र वर्मा, सोनू बकोरिया, मनोज कोलोसिया, प्रमोद कालोसिया, पवन पटेल, सागर, अनूप गांचले, संतोष बामने, संतोष अहीरवाल, रवि अहीरवाल, मनमोहन अहीरवाल, विवेक पथोरिया, नरेंद्र पथोरिया, निलेश अहीरवाल, मयंक कलोसिया सहित अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकता और जिले के वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे।

