
नर्मदापुरम / क्षत्रिय राठौर युवा सेना द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में कुष्मांडा माता मंदिर अमर चौक पर पूजा अर्चना कर प्रसादी वितरण किया गया। जिला अध्यक्ष श्रीमति दीप्ति राठौर द्वारा बताया गया कि महाशिवरात्रि पर राठौर समाज द्वारा महादेव की पूजा अर्चना कर प्रसादी वितरण किया गया। जिसमें तहसीलदार श्रीमति सरिता मालवीय, नायब तहसीलदार हंस कुमार ओंकर भी उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी देवेन्द्र राठौर द्वारा बताया गया कि जिसमें उपस्थितगण क्षत्रिय राठौर युवा सेना जिला अध्यक्ष श्रीमति दीप्ति राठौर, संतोष राठौर (उपाध्यक्ष), श्रीमती पूनम राठौर (महामंत्री), नरेश राठौर (महामंत्री), लोकेश राठौर (महामंत्री), अजय राठौर (मंत्री), कुनाल राठौर (मंत्री), देवेन्द्र राठौर (मीडिया प्रभारी), श्रीमती पूजा राठौर (कोषाध्यक्ष), श्रीमती प्रीति राठौर, चिंटू राठौर, हितेश राठौर, हेमंत राठौर, श्रीमती भारती राठौर, श्रीमती संगीता राठौर, श्रीमति भावना राठौर, श्रीमति शिवानी राठौर, श्रीमति सुगना राठौर व अन्य समस्त राठौर बंधु उपस्थित रहे।

