
नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की सहमति से अनुसूचित जाति कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति विभाग जिला, ब्लाक, नगर, अध्यक्ष चयन हेतु डॉ. देवेन्द्र सूर्यवंशी प्रदेश उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश कॉंग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग को नर्मदापुरम व बैतूल जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके आगमन 16 फरवरी 2026 को कांग्रेस कार्यालय इटारसी जिला नर्मदापुरम जिले के समस्त कांग्रेस जन जो संगठन में अध्यक्ष पद की दावेदारी करना चाहते हैं, वह कांग्रेस कार्यालय में समय पर उपस्थित होकर अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर सकते है। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई। सोमवार दिनांक 16/02/2026 सुबह 11 बजे से 1 बजे तक कॉंग्रेस कार्यालय इटारसी जिला नर्मदापुरम में दे सकते हैं। इस अवसर पर डॉ. देवेन्द्र सूर्यवंशी
प्रदेश उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश कॉंग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के साथ जिला प्रभारी नर्मदापुरम, जिला कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे भी उपस्थित रहेंगे।

