



नर्मदापुरम / नर्मदापुर युवा मंडल एवं जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा स्व. आनंद सोलंकी मेमोरियल इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन के मार्गदर्शन एवं राज्य शरीर सौष्ठव संस्था मध्यप्रदेश के तत्वावधान में शनिवार को संभाग स्तरीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप “नर्मदा रत्न 2026” का आयोजन अग्निहोत्री गार्डन में किया गया। बॉडी बिल्डिंग के मुकाबले देर रात तक चले। बॉडी बिल्डरों ने देशभक्ति की डीजे धुन पर अपने शरीर सौष्ठव का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। रात 12 बजे हुए फाईनल के कड़े और रोमांचक मुकाबले में नर्मदापुरम के निशांत सरयाम चैंपियन बने उन्होंने नर्मदा रत्न 2026 का ख़िताब जीता। चैंपियन निशांत को मिर्जा जमाल से कड़ी टक्कर मिली, लेकिन निशांत सरयाम ने अपनी मांसपेशियों और भुजाओं का बेहतर प्रदर्शन किया और चैंपियन बने। बेस्ट पोजर का ख़िताब मिर्जा जमाल ने जीता। बेस्ट मस्कुलर मैन हकीम खान बैतूल, बेस्ट इम्प्रूव बॉडी ज्योंल नॉटन इटारसी रहे। मैन फिजिक में भी इटारसी के ज्योंल नॉटन चैंपियन बने। विजेताओं को नगद पुरस्कार व चमचमाती ट्रांफिया प्रदान की गई। बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता की शुरुआत खादी ग्राम उद्योग के पूर्व अध्यक्ष जीतेन्द्र लिटोरिया ने स्वामी विवेकानंदजी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वालित व माल्यार्पण कर की। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पुलवामा हमले में शहीद जवानों की स्मृति सैनिकों व पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। वहीं खेलों के क्षेत्र में नगर का नाम रोशन करने वाली खेल प्रतिभाओं का खेल अलंकरण अवार्ड से सम्मानित किया गया। बॉडी बिल्डरों का हौसला बढ़ाने राज्यसभा सांसद माया नारोलिया भी पहुंची और उन्होंने युवा बॉडी बिल्डरों को पुरस्कृत किया। फाईनल मुकाबले में विजेताओं को जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष भरतसिंह राजपूत, पूर्व नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, भाजपा महामंत्री कुँअरसिंह यादव, प्रसन्ना हर्णे, एसडीओपी जीतेन्द्र पाठक, डॉ. अपूर्व पांडे, बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन अध्यक्ष मुकेश जैन, सचिव विजय दिवोलिया, नागेंद्र तिवारी, विकास नारोलिया, दीपक हेमनानी, नंदकिशोर यादव, कृष्णा दास, डॉ. नीतेश बैस सहित अन्य अथितियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालक दीपक महालहा ने किया व अंत में सभी का आभार मनीष परदेशी ने व्यक्त किया। इस चैंपियनशिप को देखने बड़ी संख्या में बॉडी बिल्डिंग प्रेमी दर्शक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

