
नर्मदापुरम / महिला बाल विकास परियोजना नर्मदापुरम शहरी सेक्टर 01 के सभी केंद्रों में पोषण पखवाड़ा आयोजन एवं नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केन्द्र क्रमांक 21 में पर्यवेक्षक श्रीमती श्वेता पटवा मिश्रा द्वारा महिलाओं से आज की गतिविधि अंतर्गत जन सहयोग से आंगनवाड़ी में सहयोग करने हेतु प्रेरित किया गया एवं थीम पर चर्चा की गई । श्रीमती शिखा प्रजापति द्वारा केंद्र के लिए कुर्सी भेंट की गई। साथ ही नारी शक्ति वंदन की गतिविधियों का आयोजन के रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग पर्यवेक्षक श्रीमती श्वेता पटवा मिश्रा, वार्ड की समस्त महिला हितग्राही, मात्रसहयोगिनी अध्यक्ष श्रीमती शिखा प्रजापति, कार्यकर्ता श्रीमती दुर्गा पटेल, अलका तिवारी, तस्लीम बेग, अनीता वर्मा एवं वार्ड की महिलाएं उपस्थित रहे।

