
नर्मदापुरम / स्वर्गीय जे एल वर्मा ट्रॉफी इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-13 प्रतियोगिता का फाइनल नर्मदापुरम और बैतूल के मध्य एमपीसीए ग्राउंड पर खेला गया। जिसमें नर्मदापुरम ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर बैतूल को हराया। नर्मदा पुरम संभाग क्रिकेट संघ के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि नर्मदापुरम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भव्य गोठी के 110 रनों की शतकीय पारी एवं प्रज्ञान थापक 52 रनों की मदद से 277 रन बनाकर ऑल आउट हुई। बैतूल की ओर से सक्षम महाले ने 7 विकेट हासिल किए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए बैतूल की टीम 197 रनों पर ऑल आउट हो गई। जिसमें काव्यांश भालेकर सर्वाधिक 82 रनों की पारी खेली। नर्मदापुरम टीम की ओर से भव्य गोठी, प्रज्ञान थापक और निष्कर्ष परासर ने 2-2 विकेट एवं दिव्यांश चौरे और दिव्यांश जैन ने 1-1 विकेट हासिल किया। ऑल राउंड प्रदर्शन करने पर भव्य गोठी को मेन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायर हरीश हनोटिया और गजेंद्र सालोकी एवं स्कोरर दिनेश वर्मा रहे। प्रतियोगिता समापन अवसर पर मुख्य अतिथि कपिल फौजदार ने अपने उद्बोधन में बताया कि स्वर्गीय जे एल वर्मा जी ने क्रिकेट में योगदान अपना महत्व पूर्ण योगदान दिया था। कार्यक्रम का संचालन राजेश चौरे जिला क्रिकेट संघ नर्मदापुरम अध्यक्ष द्वारा किया गया और आभार कुलभूषण मिश्रा द्वारा व्यक्त किया। पुरस्कार वितरण समारोह में कपिल फौजदार, विजय वर्मा, कुलभूषण मिश्रा, राजेश चौरे, निर्वेश फौजदार, संजय नाफडे, सुनील कालोसिया, अजय राठौर, शफीक खान, नितेश राजपूत, शैलेन्द्र पवार एवं अभिभावक गण सहित ग्राउंड स्टाफ मौजूद रहा।

