
नर्मदापुरम / अधिवक्ता संघ करेरा, जिला शिवपुरी के अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की दिनांक 14.02.2026 को अपराधियों द्वारा गोली मारकर निशृंस हत्या कर दी गई है। जिसकी मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद घोर निंदा करती है। इस घटना से मध्यप्रदेश के अधिवक्ता समुदाय में आक्रोश एवं रोष व्याप्त है। मध्यप्रदेश का अधिवक्ता अपने आप को असहाय महसूस कर रहा है जो अत्यंत चिंता का विषय है। मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद लंबे समय से अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिये राज्य शासन से एडवोकेटस प्रोटेक्शन एक्ट की माँग करती रही है, परंतु इस संबंध में अभी तक कोई भी प्रयास शासन द्वारा नहीं किये गये है। अधिवक्तागणों पर लगातार हमले किये जा रहे हैं। जिसमें डबरा के अधिवक्ता चंद्रभान सिंह मीना एवं अन्य जिलों के अधिवक्ता भी शामिल हैं। यहाँ तक की अब अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गये हैं कि दिन दहाड़े अधिवक्ताओं पर हमले कर हत्या कर दी जा रही है, जिससे प्रदेश के अधिवक्ताओं में आक्रोश एवं रोष व्याप्त है। दिनांक 15.02.2026 को मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्त परिषद की विशेष समान्य सभा की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर प्रस्ताव क्रमांक 3/वि.जी.बी/2026 पारित किया गया जिसमे स्व. श्री संजय कुमार सक्सेना अधिवक्ता की निशृंस हत्या के विरोध में प्रदेश के अन्य स्थानों पर अधिवक्ताओं पर हो रहे लगातार हमले के विरोध एवं अधिवक्ताओं की सुरक्षा हेतु एडवोकेटस प्रोटेक्शन एक्ट अतिशीघ्र लागू किये जाने के संबंध में दिनांक 16.02.2026 को न्यायालयीन कार्य से विरत रहकर प्रतिवाद दिवस मनाने का निर्णय लेती है। जिला अधिवक्ता संघ सचिव मनोज जराठे ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता संघ से प्राप्त निर्देशो के अनुसार सोमवार को प्रदेश के समस्त अधिवक्तागण न्यायालयीन कार्य से विरत रहते हुये प्रतिवाद दिवस मनायेगे एवं देश के माननीय प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री को एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू किये जाने के संबंध में पत्र लिखें एवं जिला स्तर पर जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, तहसील स्तर पर तहसीलदार को इस संबंध में ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन 12 बजे कलेक्टर को सौंपा जाएगा। उक्त प्रतिवाद दिवस पूर्णतः शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जावेगा। उक्त जानकारी मनोज जराठे सचिव मीडिया प्रभारी जिला अधिवक्ता संघ नर्मदापुरम द्वारा दी गईं।

